IT Gadgets and their Applications in Hindi- आईटी गेजेट्स और उनके एप्लीकेशन IT Gadgets kya hai?

 Latest IT Gadgets and Their Applications (नवीनतम आईटी गैजेट्स और उनके एप्लीकेशन)

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज की न्यू पोस्ट में। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आईटी गैजेट्स क्या होते हैं, और उनके एप्लीकेशन क्या क्या है।

नवीनतम आईटी गैजेट्स और उनके एप्लीकेशन के बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं कि गैजेट क्या होते हैं?

What is gadget (गैजेट क्या है?):-

A gadget is a small tool or device that has a specific useful purpose and function. Gadgets tend to be more unusual or cleverly designed then then normal technology.
"गैजेट एक छोटा उपकरण या डिवाइस है जिसका एक विशिष्ट उपयोगी उद्देश्य और कार्य होता है। गैजेट सामान्य तकनीक की तुलना में अधिक असामान्य है या चतुराई से डिजाइन किए जाते हैं"
दोस्तों गैजेट्स हमारे जीवन को आरामदायक बनाते हैं और हमारे समय और पैसे की बचत भी करते हैं। जरा सोचिए जब सब कुछ एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाता है तो उसके लिए अलग से समय और पैसे खर्च करने की क्या जरूरत है।
यदि आप इंटरनेट,ईमेल, गाने, वीडियो, कैमरा, और कंप्यूटर जैसी हर सुविधा आपने मोबाइल फोन में प्राप्त कर सकते हैं तो आप अलग से नोटबुक, वीडियो रिकॉर्डर, म्यूजिक सिस्टम की खरीददारी के लिए क्यों जाएंगे।


Latest IT Gadgets 

पहले एक टेलीफोन का उपयोग करते समय आपको दूसरे व्यक्ति के साथ बात करने के लिए एक ही जगह पर बैठना पड़ता था, लेकिन अब आप अपने स्मार्टफोन के साथ कहीं भी यात्रा करते समय या कहीं दूर से बैठकर बात कर सकते हैं। क्योंकि आज के समय में आप अपना सारा डिजिटल काम अपने एंड्राइड मोबाइल फोन से करते हैं। इसलिए आजकल के android.app गैजेट की दुनिया में एक क्रांति लाने के लिए आए हैं।

IT Gadgets and their Applications 

जब हम गैजेट की चर्चा करते हैं तो पाते हैं कि यह एक विजिट के लिए दूसरा नाम है। यह उन कंप्यूटर प्रोग्रामों को रेफर करता है जो हर एक के लिए लांच किए जाने के लिए एक स्वतंत्र एप्लीकेशन की आवश्यकता के बिना सेवाएं प्रदान करते हैं, लेकिन इसके अलावा यह एक ऐसे वातावरण में चलते हैं जो आपके गैजेट का पूरा प्रबंध करता है आपने देखा होगा कि बाजार में नवीनतम आईटी गैजेट्स जैसे- smart watch, Google glass, laptop, drone camera, pen with camera, PDAs आदि इस प्रकार के नवीनतम आईटी गैजेट उपलब्ध हैं।
तो आइए बारीकी से समझते हैं नवीनतम आईटी गैजेट्स क्या है?

1. Smart Watch 360 

स्मार्ट वॉच आपके स्मार्टफोन की तरह होती हैं। स्मार्ट वॉच ऐप और सभी तरह के डिजिटल मीडिया को चला सकती हैं, जैसे- ऑडियो ट्रैक ब्लूटूथ हेडफोन रेडियो स्ट्रीमिंग आदि।
इस स्मार्ट वॉच में टच स्क्रीन होते हैं। जो आपको केलकुलेटर, थर्मामीटर, कंपास आदि के कार्यों का उपयोग करने की सुविधा देते हैं। स्मार्ट घड़ी से आप इंटरनेट की सेवाओ
 को भी एक्सेस कर सकते हैं। आप अपने फोन से ब्लूटूथ कनेक्ट करा कर स्मार्ट वॉच से संदेश भेज या प्राप्त कर सकते हैं।


2. Google Glass 

गूगल ग्लास एक पहनने योग्य चश्मा की तरह दिखता है। जो एक ध्वनि नियंत्रित एंड्राइड डिवाइस है। इससे उपयोगकर्ता की आंख में सीधे जानकारी प्रदर्शित होती है। गूगल ग्लास से आप किसी भी इंफॉर्मेशन को आप देखकर एक्सेस कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, एक हवाई अंडे में प्रवेश करने पर उपयोगकर्ता आसानी से उड़ान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उपयोगकर्ता डिवाइस को वॉइस कमांड और इसके प्रेम पर स्थित टचपैड के माध्यम से भी नियंत्रित कर सकते हैं।

3. Drone Camera 

ड्रोन एक मानव रहित एक छोटे विमान या जहाज के समान होता है। जिसे मानव द्वारा रिमोट कंट्रोल से इसे नेविगेट किया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के उपकरणों से लैस होता है। जिसमें कैमरे जीपीएस, गाइडेड मिसाइल, ग्लोबल पोजीशन सिस्टम (GPS), नेवीगेशन सिस्टम, सेंसर आदि शामिल होते हैं। ड्रोन कैमरा को हल्का करने के लिए अलग-अलग मिश्रित पदार्थों से बनाया जाता है।

4. PDAs (Personal digital Assistant) 

PDA का पूरा नाम(Personal digital Assistant) होता है। इसे हैंडहेल्ड कंप्यूटर भी कहा जाता है। पीडीए में इनपुट के लिए कीबोर्ड के बजाय पेन पर आधारित एक stylus का उपयोग किया जाता है। जो एक मोबाइल फोन की तरह दिखता है और इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

5. Pen with Camera 

पेन विद कैमरा यह बिल्कुल साधारण पेन की तरह दिखता है। इसमें एक डिजिटल कैमरा लगा होता है जो बहुत ही छोटा दिखता है। इससे आपको गुप्त वीडियो लेने में सुविधा मिलती है। अक्सर इस पेन को शर्ट की जेब में रखा जाता है या हाथ में पकड़ा जाता है। इसके अंदर एक स्लॉट होता है जिसमें मेमोरी कार्ड को लगाया जाता है। इससे आप हाई क्वालिटी की HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय इसमें एक लाइट ब्लिंकिंग होती है जो यह इंडिकेट करता है कि वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है। इसके लिए एक अलग से चार्जर आता है जिससे यह चार्ज किया जाता है।

6. Laptop and Notebooks 

नोटबुक एक लैपटॉप की तरह दिखने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। यह वजन में काफी हल्का होता है जिसे आसानी से कहीं ले जाया जा सकता है और फिट किया जा सकता है, और आप इसे ब्रीफकेस में भरकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी डिस्प्ले बहुत ही पतली होती है जो एक पोर्टेबल कंप्यूटर की भांति भी जाना जाता है। इसे आप विभिन्न प्रकार की तकनीकों में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें भी लैपटॉप की तरह CPU, disk drive, memory capacity और हार्ड डिस्क लगी होती है।

7. Tablet PC 

टेबलेट एक वायरलेस, पोर्टेबल पर्सनल कंप्यूटर है जिसमें टचस्क्रीन लगी होती है। टेबलेट नोटबुक और लैपटॉप से छोटा होता है और स्मार्टफोन से बड़ा होता है।
इसमें वह आप सारा काम कर सकते हैं जो एक सामान्य कंप्यूटर में किया जाता है। इसमें भी ऑपरेटिंग सिस्टम लगा होता है जो लिनक्स या विंडो हो सकता है। टेबलेट में फिजिकल कीबोर्ड नहीं होते हैं या एक टचपैड होता है जिसमें वर्चुअल कीबोर्ड लगे होते हैं।


Conclusion 

इस पोस्ट में लेटेस्ट आईटी गैजेट्स और उनके एप्लीकेशन के बारे में कंप्लीट इंफॉर्मेशन प्रोवाइड करने की कोशिश की गई है।
हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
अगर कोई भी आपके मन में प्रश्न या सुझाव हो तो आप कमेंट अथवा हम से कांटेक्ट कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार और विशेषताएं

क्रेडिट कार्ड क्या होता है? इसके फायदे और नुकसान

डेबिट कार्ड क्या है? इसके फायदे और नुकसान

बजट क्या है? बजट के प्रकार? आम बजट 2022-23

ई-श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें अपने मोबाइल फोन से

O level Course क्या होता है? पूरी जानकारी

QR Code कैसे बनाएं?

अपने इंटरनेट की स्पीड कैसे चेक करें?



Post a Comment

0 Comments